बिलासपुर: खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 5 दिनों की कार्रवाई में 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्त
बिलासपुर। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज अमले ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक (खनिज प्रशासन) के मार्गदर्शन में 5 से 10 सितंबर के बीच चले विशेष अभियान के तहत 11 वाहनों सहित एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया।
खनिज विभाग की टीम ने लोखंडी, तुरकाडीह, कछार, निरतू, सेंदरी, सिरगिट्टी, भरनी, परसदा, गनियारी और नेवरा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
* भरनी-परसदा क्षेत्र: सीआरपीएफ कैंप के पास मुरुम के अवैध उत्खनन में लगी 1 चैन माउंटेन मशीन को मौके पर सील किया गया और 7 हाईवा वाहन जब्त कर थाना सकरी की अभिरक्षा में रखे गए।
* लावर क्षेत्र: चूना पत्थर का अवैध परिवहन करता 1 हाईवा और रेत परिवहन करता 1 हाईवा जब्त कर खनिज जांच चौकी लावर को सौंपा गया।
* सिरगिट्टी क्षेत्र: मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते 1 माजदा वाहन पर कार्रवाई।
* लोखण्डी क्षेत्र: अवैध रेत परिवहन में लिप्त 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना कोनी की अभिरक्षा में भेजा गया।
खनिज अमले ने सभी जब्त वाहनों व मशीनरी पर खनिज नियमों के तहत विधिवत कार्रवाई की है। विभाग ने साफ किया है कि राजस्व और पुलिस विभाग के समन्वय से अवैध उत्खनन व परिवहन पर यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!