Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर के सरकंडा में सनसनीखेज वारदात: छत के रास्ते घर में घुसा नाबालिग, अलमारी तोड़कर पार किए 70 हजार के जेवर और नकदी; पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
16 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर के सरकंडा में सनसनीखेज वारदात: छत के रास्ते घर में घुसा नाबालिग, अलमारी तोड़कर पार किए 70 हजार के जेवर और नकदी; पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

बिलासपुर के सरकंडा में सनसनीखेज वारदात: छत के रास्ते घर में घुसा नाबालिग, अलमारी तोड़कर पार किए 70 हजार के जेवर और नकदी; पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

 

 

बिलासपुर। जब पूरा परिवार पहली मंजिल पर गहरी नींद में था, तब एक नाबालिग छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया। देवनंदन नगर फेज-2 में हुई इस चौंकाने वाली वारदात को सरकंडा पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए अपचारी बालक को हिरासत में ले लिया है। उसके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया है।

पहली मंजिल पर सोता रहा परिवार, नीचे खाली हो गई अलमारी

घटना 9 सितंबर की दरम्यानी रात की है। प्रार्थी श्याम बिहारी गुप्ता (51 वर्ष) के मुताबिक, रात करीब 1 बजे पूरा परिवार मकान के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कमरे में सोने चला गया था। सुबह करीब 8:30 बजे जब नींद खुली, तो नीचे का नजारा देखकर होश उड़ गए। छत के रास्ते आने वाले दरवाजे, कमरे और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और ₹6,000 नकद (कुल मशरूका लगभग ₹70,000) गायब थे।

बीएनएस की नई धाराओं में जुर्म दर्ज, एक्शन में आई पुलिस

पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) और 305(a) के तहत अपराध क्रमांक 1285/2026 दर्ज किया गया। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सीएसपी तिलेश्वर यादव और थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अगुवाई में फौरन एक विशेष टीम एक्टिव की गई।

संदेही पर टिकी नज़र और खुल गया राज

मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस की नजर एक स्थानीय नाबालिग पर पड़ी। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने अपचारी बालक की निशानदेही पर ₹70,000 मूल्य के सारे जेवर और नकदी बरामद कर लिए हैं।

टीम का सराहनीय कार्य

वारदात का त्वरित खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, महिला प्रधान आरक्षक भूनेश्वरी मरावी, आरक्षक संजीव जांगड़े, आफाक खान और विवेक राय शामिल रहे। अपचारी बालक के खिलाफ बाल न्यायालय (JJ Act) के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos