Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर के अपना मार्ट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चावल की बोरी में मरी छिपकली मिलने से हड़कंप

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
92 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर के अपना मार्ट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चावल की बोरी में मरी छिपकली मिलने से हड़कंप

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

बिलासपुर। देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में चावल की बोरी के अंदर मरी हुई छिपकली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राहक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ‘अब्बा हुजूर’ ब्रांड के 8 बोरी चावल सीज किए हैं।

 

यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के ‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान के तहत की गई। विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए अपना मार्ट से चावल के अलावा वचन घी का नमूना भी लिया।

 

इसके साथ ही विभाग की टीम ने एक अन्य प्रतिष्ठान बल्ले-बल्ले लाउंज से चिकन बटर मसाला का खाद्य नमूना भी संकलित किया है।

 

खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन के अनुसार, कार्रवाई के दौरान लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए रायपुर स्थित अत्याधुनिक खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

चावल की बोरी में मरी हुई छिपकली मिलने की शिकायत से इलाके में हड़कंप मच गया है। खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान और उत्पाद के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos