नितिन दुबे स्टार नाइट में बिखेरेंगे सूरो का जादू , आकर्षक झांकी और आतिशबाजी बनेगी आकर्षण
*बिर्रा, जांजगीर-चांपा।* बिर्रा में इस वर्ष विराट दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दशहरा समिति द्वारा 23 अक्टूबर को भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस साल 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी उत्सव को और भी भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। रावण दहन के साथ-साथ भगवान राम और रावण के युद्ध का मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी भी होगी।
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इस विराट दशहरा उत्सव को देखने पहुंचेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी समिति द्वारा प्रशासन के साथ बैठक की जा रही है।
समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
समस्त ग्रामवासी बिर्रा
Gandhi Lal sahu
District repoter
hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!