✍️गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर- जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
*बिर्रा।* बिर्रा में चल रहे श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ में धर्म, त्याग और संस्कार का एक अनुपम दृश्य देखने को मिला।
*हरनारायण और रश्मि केशरवानी* ने अपने माता स्व. शकुंतला देवी एवं पिता स्व. मदनलाल जी की पावन स्मृति में अपने हिस्से की भूमि भगवान श्री राम-जानकी के नाम पर *श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ, बिर्रा को दान स्वरूप अर्पित कर दी।*
इस अवसर पर यज्ञाचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी ने यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से संकल्प मंत्र का उच्चारण कराते हुए दान की भूमि के कागजात यज्ञ समिति को भेंट कराए।
संकल्प के दौरान पूरा यज्ञ स्थल "जय श्री सीताराम राधेश्याम" के जयघोष से गूंज उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने दानदाता परिवार का हृदय से अभिनंदन किया।
इस पुण्य अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, कुलकित साहू, प्रकाश देवांगन, कुंजीलाल देवांगन, लखनलाल देवांगन सहित यज्ञ समिति के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सभी ने कहा कि यह दान केवल भूमि का दान नहीं, बल्कि *माता-पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।*
*धन्य है ऐसा दानदाता परिवार!*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!