Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिर्रा/नवागढ़ जांजगीर चांपा न्यूज | रबी फसल के लिए नहर से मिलेगा पानी

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

जिला रिपोर्टर जांजगीर चांपा 

गांधी लाल साहू

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

बिर्रा -आज दिनांक 18.11.2026 को नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मिस्दा में विधायक माननीय व्यास कश्यप जी के मार्गदर्शन में आगामी रबी फसल हेतु नहर से सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

 

बैठक में विधायक महोदय ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को किसानों को समुचित एवं व्यवस्थित तरीके से समय पर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही उपस्थित कृषकों से आग्रह किया कि विगत वर्ष जिन स्थानों पर पानी पहुंचने में समस्या आई थी, उन खेतों में इस बार फसल न लगाएं ताकि अन्य किसानों को सुचारू रूप से पानी मिल सके।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, विनोद शुक्ला, किसान प्रतिनिधि राजू खान, मनीराम यादव, धन्नू शर्मा एवं बड़ी संख्या में कृषक गण तथा जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्रीराम देवांगन, सहायक अभियंता लोचन मांझी, उप अभियंता शशिलाल मानिकपुरी, लोचन साहू, सोना लाल धारिया एवं बिर्रा उपसंभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos