
बिर्रा -विजयादशमी (दशहरा) पर्व के पावन अवसर पर बिर्रा पुलिस थाना में विधि-विधान से शस्त्र पूजा की गई। पुरानी परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जवानों ने मालखाने से बंदूक, राइफल व अन्य हथियार तथा पुलिस वाहनों की साफ-सफाई की।थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक तीजराम जागड़े, पं. चित्रभानु पांडेय और पुलिस जवानों की उपस्थिति में पं. चित्रभानु पांडेय ने सभी हथियारों पर तिलक, रोली, चंदन, अक्षत, चावल, पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कुम्हड़े को काट कर बली की औपचारिक निभाई गई।पूजा के पश्चात सभी को मिठाई प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि शस्त्र पूजा हमारी पुरानी और गौरवशाली परंपरा है। यह हथियार मां शक्ति के प्रतीक हैं, जो असामाजिक तत्वों और बुराइयों से रक्षा के लिए होते हैं। इनसे सकारात्मक ऊर्जा के साथ कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, तोमनीक तिग्गा, गौतम पांडेय, आरक्षक रामसाय साहू, दीपक तिवारी, लक्ष्मी नारायण कश्यप, जनकराम कश्यप, चंद्रहास लहरे, उमेश कश्यप, सुशील पटेल, राजकुमार जोशी, रितु लहरे, अमित सेंदराम सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद थे।
Gandhi Lal sahu
District repoter - जांजगीर चांपा
https://hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!