Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिरगुड़ी और बेलरगांव में कांग्रेस की जन चौपाल, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत केंद्र सरकार पर साधा निशाना 

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

 

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

नगरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन में बिरगुड़ी एवं बेलरगांव जोन में कांग्रेस द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत आमजन के बीच केंद्र सरकार की नीतियों और कथित मनमानी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात रखी।

 

जन चौपाल का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी भानेंद्र सिंह ठाकुर एवं श्रीमती बिंदा नेताम तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजू सोम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सिहावा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सहित जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के महामंत्री कैलाश नाथ प्रजापति एवं मनोज साक्षी मौजूद रहे।

 

चुनाव आयोग के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने उठाई आवाज

 

जन चौपाल के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर भी अपनी बात रखी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से आम जनता तक चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की नीतियों और कथित मनमानी को लेकर आमजन के बीच कांग्रेस का पक्ष रखने की अपील की गई।

 

जोन से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारी रहे मौजूद

 

जन चौपाल में जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और युवा साथी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos