✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाईवासियों के लिए बीएसपी आवासों से जुड़ी रिटेंशन स्कीम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के बाद लंबे समय से चले आ रहे रिटेंशन स्कीम विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं सांसद श्री विजय बघेल के प्रयासों के बाद बीएसपी प्रबंधन ने रिटेंशन स्कीम के पूर्व नियमों को वापस लेने पर सहमति जताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए निर्णय के तहत अब रिटेंशन धारियों के साथ-साथ थर्ड पार्टी को भी **6 रुपये प्रति वर्गफीट** की दर से लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में शासन और बीएसपी प्रबंधन के बीच सहमति बन चुकी है तथा जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी होने की बात कही जा रही है।
इस फैसले से बीएसपी आवासों में रहने वाले हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से रिटेंशन शुल्क और आवास संबंधी नियमों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
राज्य स्थापना दिवस पर सामने आई इस घोषणा से भिलाई के बीएसपी आवासधारियों में उम्मीद जगी है। अब सभी की निगाहें आधिकारिक आदेश जारी होने पर टिकी हैं, जिससे नए नियमों और लाभ की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
*आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!