महासमुंद। थाना तेन्दूकोना पुलिस ने ग्राम बुंदेली में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 09 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1,800 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी शराब को बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बुंदेली स्थित आरोपी के निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से महुआ शराब रखी गई है और आरोपी उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की। मौके से गजेन्द्र घृतलहरे पिता समारु लाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामनगर बुंदेली, चौकी बुंदेली, थाना तेन्दूकोना को पकड़ा गया।
09 लीटर शराब बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 9,000 एमएल यानी 09 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,800 रुपये बताई गई है।
शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना तेन्दूकोना में अपराध क्रमांक 98/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
अपराध स्वीकार किए जाने और शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी गजेन्द्र घृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
गजेन्द्र घृतलहरे, पिता समारु लाल, उम्र 30 वर्ष
निवासी रामनगर बुंदेली, चौकी बुंदेली, थाना तेन्दूकोना।
जप्त सामग्री
- 09 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब
- कीमत: 1,800 रुपये
स्टेट रिपोर्टर: संतन दास मानिकपुरी
हमर प्रदेश | hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!