Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बालोद में NH-30 पर ट्रक चालकों का बड़ा प्रदर्शन, RTO कार्रवाई के विरोध में तीन घंटे जाम

State Head - Kishor
State Head - Kishor
28 Views 5 Min Read 0 Comments
बालोद में NH-30 पर ट्रक चालकों का बड़ा प्रदर्शन, RTO कार्रवाई के विरोध में तीन घंटे जाम

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

बालोद। रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम मुजालगोंदी में रविवार को आरटीओ उड़नदस्ता की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्रवाई से नाराज ट्रक चालकों और परिवहन संघ के पदाधिकारियों ने एनएच-30 पर मालवाहक वाहन खड़े कर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया।

 

ट्रक चालकों ने दुर्ग आरटीओ उड़नदस्ता के कर्मचारियों पर एंट्री के नाम पर कथित अवैध वसूली, गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए। चालकों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान उनसे 2 हजार रुपये तक की कथित वसूली की गई और कुछ वाहनों के दस्तावेज भी अपने साथ ले जाए गए।

 

सुबह करीब 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के कारण रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो करीब पांच-पांच किलोमीटर से अधिक तक पहुंच गईं। इससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

प्रदर्शनकारी ट्रक चालकों ने आरटीओ उड़नदस्ता की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और कथित अवैध वसूली एवं दुर्व्यवहार के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामले को लेकर परिवहन विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

 

फिलहाल एनएच-30 पर हुए इस चक्काजाम से कई घंटों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos