Home /
खबरे काम की /
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन 27 नवम्बर को
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन 27 नवम्बर को
Chhattisgarh local news
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर
बलौदाबाजार,26 नवम्बर 2026/बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन 27 नवम्बर 2026 को जिले के सभी ग्रामो मे किया जाएगा।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ग्राम विशेष सभा हेतुआवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
विशेष ग्राम सभा में बाल विवाह मुक्त भारत, छत्तीसगढ़ विषय पर चर्चा कर जनसमुदाय के बीच जागरुकता लाने एवं इस अभियान में जुड़ने आग्रह किया जाएगा।ग्राम सभा में स्थानीय जनसमुदाय, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं मितानिनें प्रमुख रुप से सम्मिलित होंगे। राज्य शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी अधिसूचित किया गया हैं।
ग्राम पंचायत मे विवाह पंजी संधारित किया जाएगा जिसमे ग्राम, ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाले समस्त विवाहो को विवाह पूर्व पंजीबध्द किया जाएगा । इस पंजी के संधारण से ग्राम पचायतों में होने वाले समस्त विवाहो का रिकार्ड रहेगा जिससे बाल विवाह की जानकारी समय पूर्व प्राप्त हो सकेगी।
प्रत्येक ग्राम पंचायतो के ग्रामो में कोटवार द्वारा बाल विवाह नहीं करने,कानूनन अपराध होने के संबंध में समय पर मुनादी करायी जाएगी जिससे सभी ग्रामीणों को बाल कानूनन अपराध होने के संबंध में जागरुक किया जा सके
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!