Home /
खबरे काम की /
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 27 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 27 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन
Chhattisgarh local news
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
बाल विवाह की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों एवं सामुदायिक हितधारकों की होगी सहभागिता
गरियाबंद, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित 27 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल, शीघ्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिले में बाल विवाह की पूर्ण रोकथाम के उद्देश्य से जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला 27 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे जिला पंचायत गरियाबंद के सभाकक्ष में आयोजित होगी।
कार्यशाला में शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, मैदानी कार्यकर्ताओं एवं सामुदायिक हितधारकों की सहभागिता रहेगी। इसके माध्यम से जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने पर चर्चा की जाएगी। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर कार्यशाला में उपस्थित होने की अपील की है।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!