Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान एवं शैक्षणिक मॉडल की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान एवं शैक्षणिक मॉडल की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी सिहावा 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

 

बेलरगांव। बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में 14 नवंबर को बाल मेला (आनंद मेला) का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक एवं विज्ञान आधारित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें एसबीआई एटीएम का मॉडल, सौर ऊर्जा पैनल, अंतरिक्ष एवं विज्ञान से संबंधित मॉडल सहित विभिन्न आकर्षक रचनात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के माध्यम से उनकी कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी दी। प्रदर्शनी में बच्चों की मेहनत, नवाचार और सीखने की ललक देखने को मिली। वहीं विभिन्न स्टॉल मेले का विशेष आकर्षण रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बेलरगांव की सरपंच श्रीमती सीता नेताम रहीं। अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारद साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य नंदिनी साहू, उपसरपंच मोहनी साहू,चमेली कश्यप उपाध्यक्ष शाला समिति, असकरण पटेल, उमेश साहू, प्रियांशु प्रजापति ,गजेंद्र नेताम, कुमारी बाई नेताम, मोरध्वज सेन कमल साहू, चंद सोनी ,व्याख्याता आर देवांगन, मचसंचालक सुरेंद्र नेताम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos