*बाल दिवस पर अरंड में विविध कार्यक्रम*
*हमर प्रदेश स्टेड न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864*
शासकीय हाई स्कूल अरंड में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती का दिन विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए सभी का मुंह मीठा कराया गया। पश्चात बच्चों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न प्रकार के शारीरिक ,बौद्धिक ,मनोरंजनात्मक आयोजन किया गया। एक तरफ जहां प्रश्न मंच जैसे प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के ज्ञान की कसौटी कसा गया तो दूसरी तरफ रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, कलश- दीया निर्माण में कला निखारा गया। दौड़, रस्सी कूद द्वारा खेल कौशल को बढ़ावा मिला वहीं जलेबी दौड़ कुर्सी दौड़ जैसे मनोरंजनात्मक खेलों से सभी आनंद विभोर हुए। वरिष्ठ व्याख्याता सोनसाय पटेल के निर्देशन में आयोजन को मूर्त रूप प्रदान करने में व्याख्याता प्रदीप कुमार कर, शिक्षक गण टीकम प्रसाद पटेल, लोकेश्वरी साहू का विशेष योगदान रहा। हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य एन.पी.तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में छुपी अभिरुचि की अभिव्यक्ति होती है। इससे पूर्व 13 नवंबर को शासन के निर्देशानुसार विशेष त्रैमासिक बैठक ली गई। उपस्थित सदस्यों को त्रैमासिक परीक्षा परिणाम से अवगत कराया गया। चर्चा परिचर्चा के दौरान अनियमित रहने वाले विद्यार्थियों पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी तरह उनको नियमित रूप से शाला लाने पर जोर दिया गया, तभी अपेक्षित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।एस एम सी अध्यक्ष हरिश्चंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष नील भुवन साहू के अलावा कृष्ण कुमार ध्रुव देवानंद पटेल आदि पालक गण उपस्थित रहे।
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!