Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बाराद्वार गुड्स शेड में रखे लगभग 150 टन कोयले की खुली नीलामी 19 सितम्बर 2026 को |* 

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
17 Views 5 Min Read 0 Comments
बाराद्वार गुड्स शेड में रखे लगभग 150 टन कोयले की खुली नीलामी 19 सितम्बर 2026 को |* 

*बाराद्वार गुड्स शेड में रखे लगभग 150 टन कोयले की खुली नीलामी 19 सितम्बर 2026 को |* 

 

बिलासपुर – 12 सितम्बर 2026

 

 मंडल के बाराद्वार गुड्स शेड में रखे लगभग 150 टन अनक्लेम्ड कोयले की खुली नीलामी 19 सितम्बर 2026 (शनिवार) को दोपहर 12.00 बजे बाराद्वार रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। 

 

यह नीलामी सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के अनुसार संपन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति, फर्म एवं संस्थान निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं । नियमानुसार सर्वोच्च बोलीदाता के पक्ष में नीलामी स्वीकृत की जाएगी। 

 नीलामी में सफल बोलीदाता को क्रय किए गए कोयले के संपूर्ण मूल्य के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान नकद अथवा डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से नीलामी स्थल पर ही करना होगा। साथ ही, सफल बोलीदाता को नीलामी की तिथि से 10 दिनों के भीतर अपने जोखिम एवं व्यय पर संबंधित कोयले को रेलवे परिसर से हटाना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि के भीतर सामग्री नहीं हटाए जाने अथवा इसके संबंध में उत्पन्न किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी का वहन रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं किया जाएगा।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos