Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बारसूर जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप ध्वस्त, AK-47, INSAS, BGL लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
51 Views 5 Min Read 0 Comments
बारसूर जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप ध्वस्त, AK-47, INSAS, BGL लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर 

बारसूर जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप ध्वस्त, AK-47, INSAS, BGL लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

दंतेवाड़ा  दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार, बुरदूम, तोड़मा और कोहकाबेड़ा के घने जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया बड़ा डंप बरामद किया गया।

एसपी दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि सरेंडर नक्सलियों से मिली सूचना पर 5 अक्टूबर 2026 को संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया था, 6 अक्टूबर सुबह 6:30 बजे कोहकाबेड़ा-बुरदूम के बीच यह डंप मिला।

बरामदगी —
- हथियार: 1 AK-47, 1 INSAS रायफल, 1 BGL लांचर, 1 .315 बोर बंदूक, 6 भरमार बंदूकें
- कारतूस: 9 BGL सेल, AK-47 के 23 राउंड + मैगजीन, 5 BGL राउंड, INSAS मैगजीन
- विस्फोटक: 2 टिफिन बम, 8 कुकर बम, 2 तीर बम, 20 मीटर कोडेक्स वायर, 24 पिस्टन रॉड स्प्रिंग, डेटोनेटर वायर, मल्टीमीटर
- अन्य: 20 वॉकी-टॉकी सेट, 2 जोड़ी नक्सली वर्दी, 1 इन्वर्टर, 2 कार इन्वर्टर

एसपी ने कहा नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है, आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर दुर्गम इलाकों में लगातार सर्चिंग की जा रही है। आसपास के जंगलों में भी सर्चिंग जारी है।

--

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos