✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू
बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

कसडोल,,,,,डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बारनवापारा वनांचल क्षेत्र की जर्जर एवं अपर्याप्त सड़क व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के कारण भी ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में सड़क मार्गों के उन्नयन, आवागमन की बेहतर सुविधा तथा विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष आग्रह-पत्र सौंपा। साथ ही 21 ग्राम पंचायतों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई मांगों पर शीघ्र आवश्यक पहल होगी, जिससे बारनवापारा वनांचल क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सड़क एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!