Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बार वन परिक्षेत्र में टस्कर हाथी की मौजूदगी,बार-हरदी सहित आसपास के गांवों में सतर्कता की अपील

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

कसडोल -बलौदाबाजार

 वनमंडल के बार वन परिक्षेत्र अंतर्गत पश्चिम रामपुर परिसर में एक टस्कर हाथी की मौजूदगी दर्ज की गई है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को हाथी कक्ष क्रमांक 108 के आसपास विचरण कर रहा है।जानकारी के मुताबिक बीबीएमई-3 बब्लू नामक टस्कर हाथी ने रात्रि में ग्राम बार के एक कृषक की धान फसल को नुकसान पहुंचाया।इसके बाद हाथी आबादी क्षेत्र में विचरण करते हुए सुबह जंगल की ओर बढ़ गया।वर्तमान में परसा पानी, कलमी पानी से होते हुए भालू पानी के आसपास वन क्षेत्र में उसकी गतिविधि बताई गई है।

 

वन विभाग के अनुसार घटना में मकान अथवा जनहानि की सूचना नहीं है,जबकि फसल नुकसान हुआ है।हाथी की संभावित आवाजाही को देखते हुए ग्राम बार,हरदी,रामपुर,पकरीद,तेंदुचुवा एवं धमलपुरा के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर रात्रि में जंगल एवं आसपास के रास्तों से आवागमन करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।वन विभाग एवं हाथी मित्र दल क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos