हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
बाढ़ प्रभावितों के लिए मसीहा बने गुरुजन, लोहंडीगुड़ा इकाई ने 146 परिवारों तक पहुंचाई मदद
गुरुजनों ने पेश की मिसाल, बाढ़ प्रभावितों को पहुंचाई राहत: लोहंडीगुड़ा इकाई द्वारा 146 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई
जगदलपुर। पिछले माह सितंबर के अंतिम सप्ताह में अति बारिश और इंद्रावती नदी में आई बाढ़ आपदा की मार झेलने वाले प्रभावित परिवारों के दुख-दर्द में सहभागी बनते हुए सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड इकाई लोहंडीगुड़ा ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है।
फेडरेशन द्वारा बाढ़ से प्रभावित विभिन्न गांवों और पारा-मोहल्लों के कुल 146 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई।
राहत वितरण का विवरण:
ग्राम चंदनपुर के लिटी भाटा पारा में 63 परिवारों कोड़ेबेड़ा में 7 परिवारों तथा बड़ांजी खास पारा, टाकरागुड़ा, लिटीपारा में 12 परिवारोंसहित कुल 146 परिवारों को उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।
इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी शालिनी तिवारी जिलाध्यक्ष देवराज खुंटे, जिला सचिव गणेश्वर नायक, एसएस जान, शालिनी, बीआरसी पीलाराम सिन्हा कमलसाय कश्यप सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!