Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया हल्बी हल्बा समाज

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

 

 

बस्तर। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अखिल भारतीय हल्बी हल्बा आदिवासी समाज ब्लाक बस्तर द्वारा राहत एवं सहयोग की पहल की गई। समाज के पदाधिकारियों श्री के आर रात्रे, मिलन राणा भावेश बालेंद्र, आर एस सूर्यवंशी डी डी सिंग, शंकर गोयल, रिंकु राणा* ओम प्रकाश पुजारी महेश्वर मुरला बसंत गांवरे छेदीलाल गुनागैया कमलेश गोयल एवं सदस्यों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं को समझा और जरूरी सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान बाढ़ से प्रभावित लोगों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। समाज के सदस्यों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता मिली।

समाज की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सामाजिक संगठनों का सहयोग पीड़ित परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos