Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बाढ़ के बीच MI-17 की एंट्री, डोंगाघाट में फंसे 18 लोगों का सफल एयरलिफ्ट

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
83 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

बाढ़ के बीच MI-17 की एंट्री, डोंगाघाट में फंसे 18 लोगों का सफल एयरलिफ्ट

 

छतों पर फंसे ग्रामीणों और बच्चों को वायुसेना ने सुरक्षित निकाला, प्रशासन की निगरानी में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

 

बस्तर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच डोंगाघाट में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से कई परिवार संकट में फंस गए। हालात बिगड़ने पर भारतीय वायुसेना के विशेष MI-17 हेलीकॉप्टर ने मोर्चा संभाला और बाढ़ में फंसे 18 नागरिकों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

 

बताया गया कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने के कारण कई ग्रामीणों और छोटे बच्चों ने घरों की छतों पर शरण ली थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर के जरिए फंसे लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

रेस्क्यू अभियान की बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने प्रत्यक्ष निगरानी की। प्रशासन, सुरक्षा बलों और वायुसेना के समन्वित प्रयास से अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

 

राहत-बचाव अभियान लगातार जारी

 

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ नावों और अन्य संसाधनों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, राहत और बचाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटी है। संकट की इस घड़ी में प्रशासन का पूरा फोकस प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराने पर है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos