✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
बांदे में स्कार्पियो से 30 पेटी अवैध शराब जब्त, 50 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार
जिले में उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस ने,अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए,स्कार्पियो वाहन से 30 पेटी रॉकेट देशी संत्रा शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से 265.500 लीटर शराब, 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल और स्कार्पियो सहित कुल करीब,4 लाख 88 हजार लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।
पुलिस ने ग्राम पीव्ही 82 विजय नगर में घेराबंदी कर,अमित साहा उम्र 32 वर्ष, निवासी पीव्ही 14 श्यामनगर, थाना पखांजूर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत,अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं, एएसपी राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामचन्द्र साहू और उनकी टीम ने की।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!