Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर सांसद महेश कश्यप को भातृशोक, छोटे भाई के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बस्तर सांसद महेश कश्यप को भातृशोक, छोटे भाई के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

बस्तर सांसद महेश कश्यप को भातृशोक, छोटे भाई के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

जगदलपुर । बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के छोटे भाई लिंगेश्वर कश्यप का बीते 17 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुखद समाचार मिलने के बाद सांसद के गृहग्राम कलचा झरनीगुड़ा में परिचितों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभी लोग शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।लिंगेश्वर कश्यप के निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में भी दुख की लहर है। गृहग्राम में लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। ग्रामीणों एवं परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

 

 

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos