Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा या लूट?  3 दिन में 83 हजार का बिल, 2D Echo हुआ ही नहीं फिर भी 1780 वसूल लिए

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
102 Views 5 Min Read 0 Comments
बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा या लूट?   3 दिन में 83 हजार का बिल, 2D Echo हुआ ही नहीं फिर भी 1780 वसूल लिए

बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा या लूट? 

3 दिन में 83 हजार का बिल, 2D Echo हुआ ही नहीं फिर भी 1780 वसूल लिए

 

मामला है बस्तर के कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल का। 

 

73 साल के एक बुजुर्ग डायलिसिस के लिए 13 तारीख को अस्पताल पहुंचे। सांस लेने में दिक्कत थी, तो सीधे ICU में भर्ती कर दिया गया। 

13 से 16 तारीख तक चले इलाज में जांचों के नाम पर करीब 30 हजार खर्च हो गए। 

डिस्चार्ज के समय कुल बिल आया *82,691 रुपए*।

 

सबसे बड़ा सवाल: *16 तारीख को 2D Echo के नाम पर 1,780 रुपए लिए गए*, लेकिन परिजनों का साफ कहना है कि डिस्चार्ज तक 2D Echo हुआ ही नहीं। यानी जांच नहीं हुई, पर बिल जरूर बन गया!

 

बस्तर का गरीब आदिवासी परिवार इलाज के लिए जमीन बेचता है, गहने गिरवी रखता है। फिर भी इलाज के नाम पर हर जांच का बोझ उसकी कमर तोड़ देता है।

 

कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल को बस्तर में आए अभी 9 महीने ही हुए हैं, लेकिन बिलिंग और जांच को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं।

 

*सबसे अहम बात:* NMDC बस्तरवासियों के स्वास्थ्य के नाम पर अस्पताल को करोड़ों रुपए दे रहा है। फिर उसी बस्तरवासी से इलाज के नाम पर मोटा बिल क्यों वसूला जा रहा है?

 

जनता के नाम पर पैसा अस्पताल को, और अस्पताल पहुंचते ही जनता की जेब खाली। 

क्या यही है हमारा स्वास्थ्य मॉडल?

स्टेट रिपर्टर मनोज भट्ट hamarpradeshcg

जिला बस्तर छत्तीसगढ़ 

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos