Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर में मूसलाधार बारिश, नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट 🚨

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

बस्तर। जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से लगातार बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के कारण प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, कई संपर्क मार्गों पर भी आवागमन प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

 

स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने स्वयं बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से राहत एवं बचाव की तैयारियों की जानकारी ली।

राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

प्रशासन द्वारा संभावित प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविरों में ठहरने, भोजन, पेयजल और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलेवासियों से प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें। अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की गई है।

सतर्कता ही सुरक्षा है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos