हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
बस्तर में मानवता की मिसाल: सर्व सेन समाज इकाई जगदलपुर (पंजी. 82) द्वारा 262 बाढ़ प्रभावित परिवारों को कंबल वितरित
जगदलपुर / बस्तर ब्लॉक
छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज इकाई जगदलपुर पंजीयन क्र. 82 के द्वारा सेवा कार्य के तहत आज बस्तर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 262 परिवारों को कंबल वितरण किया गया। यह वितरण VD ब्लॉग के माध्यम से समाज की मातृशक्ति एवं प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
बस्तर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी, जिससे गरीब परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसी को देखते हुए सर्व सेन समाज ने तत्काल राहत पहुंचाने का निर्णय लिया।
पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों को कंबल सौंपे। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सर्व सेन समाज हमेशा सामाजिक सेवा और मानवता के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने समाज के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
श्री किशन सेन - प्रदेश कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज
श्री C. L. भारद्वाज - बस्तर जिला अध्यक्ष
श्रीमती काजल दिवाकर- प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग
-श्री शंकर श्रीवास, श्री कृष्णा ठाकुर, श्री तरुण सेन, श्री रुपेश सेन, श्री गणेश ठाकुर, श्री संदीप ठाकुर महेंद्र श्रीवास
-इकाई जगदलपुर के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं युवा प्रकोष्ठ के सदस्य
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!