✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
जगदलपुर। बस्तर में लगातार बारिश के चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय है। प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की निगरानी और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जगदलपुर एवं नगरनार के राहत शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां, ORS और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके साथ ही राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि बारिश और बाढ़ के कारण होने वाली जलजनित बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सके।
प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल राहत शिविर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क करें। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!