हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट, स्टेट रिपोर्टर बस्तर
बस्तर में बाढ़ पीड़ितों से मिले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रवीर वार्ड में बांटी राहत सामग्री
जगदलपुर:बस्तर में आई बाढ़ के बाद कांग्रेस संगठन लगातार प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर मदद कर रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर के प्रवीर वार्ड का दौरा किया।
श्री बैज ने बाढ़ प्रभावित बस्ती में जाकर परिवारों से सीधे मुलाकात की, उनके घरों में घुसे पानी और हुए नुकसान का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में हर परिवार के साथ खड़ी है।
उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया कि जिन परिवारों का नुकसान हुआ है, उनकी सूची बनाकर उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जाए।
इस दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
---
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!