Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया अधिवक्ता संघ, कलेक्टर को सौंपा 58,100 रुपये का चेक

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
57 Views 5 Min Read 0 Comments
बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया अधिवक्ता संघ, कलेक्टर को सौंपा 58,100 रुपये का चेक

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट, स्टेट रिपोर्टर बस्तर

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया अधिवक्ता संघ, कलेक्टर को सौंपा 58,100 रुपये का चेक

जगदलपुर: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नब के चलते बस्तर अंचल में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओडिशा के खातीगुड़ा और मुरान बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद जगदलपुर सहित पूरे बस्तर में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई थी। 23 से 26 सितंबर तक लगातार हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए थे और दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया था।

अब मौसम खुलने और जलस्तर कम होने के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अभी भी मदद की जरूरत है।

इसी मानवीय संवेदना को दिखाते हुए बस्तर जिला अधिवक्ता संघ, जगदलपुर ने राहत कार्यों में अपना योगदान दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर

 मुख्यमंत्री सहायता कोष* के लिए 58,100 रुपये का चेक बस्तर कलेक्टर  आकाश छिकारा* को सौंपा।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष *विक्रमादित्य झा*, वरिष्ठ उपाध्यक्ष *अवधेश कुमार झा*, महिला उपाध्यक्ष *सुश्री प्रीति वानखेड़े*, सचिव *संतोष चौधरी*, सह सचिव *भरत सिंह सेठिया*, कोषाध्यक्ष *दीनबंधु रथ*, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव *हेलिना मोजेस गिरधरन*, अधिवक्ता शफीक अहमद एवं ऐलपा राम पोयाम मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हर नागरिक और संस्था का कर्तव्य है। अधिवक्ता संघ हमेशा जनहित के कार्यों में आगे रहेगा।

---

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos