मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी
बस्तर में बाघ का आतंक बरकरार, एक महीने में मवेशियों पर चौथी घटना, चरवाहों में दहशत
बस्तर/मधोता। मधोता और आसपास के जंगलों में बाघ की चहलकदमी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक महीने के भीतर यह चौथी घटना है जब बाघ ने पालतू मवेशी पर हमला किया है।
शनिवार को मधोता जंगल में फिर बाघ ने एक पालतू गाय पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मधोता माटापारा निवासी हिमांशु अपने मवेशियों को चराने जंगल की ओर गया था। इसी दौरान झाड़ियों में हलचल और आवाज सुनाई दी। खतरे का अंदेशा होने पर हिमांशु ने लाठी लेकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के अन्य चरवाहे भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर बाघ घायल गाय को छोड़कर घने जंगल की ओर भाग गया। हमले में गाय की गर्दन पर पंजे और दांतों के गहरे घाव हैं।
घंटों तक उपचार का इंतजार करती रही घायल गाय*
बाघ के हमले के बाद गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना के कई घंटे बाद तक पशु चिकित्सा सुविधा नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर गाय की देखभाल और उपचार का प्रयास किया।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बाघ की मौजूदगी और हमलों के बावजूद जंगल में निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे मवेशी चराने जाने वाले चरवाहों में भय बढ़ता जा रहा ह।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!