Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बस्तर में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

बस्तर में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

जिले में शुरुआती दिनों में ही 14,920 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

जगदलपुर, 20 नवम्बर 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार विगत 15 नवम्बर से शुरू हुए धान उपार्जन अभियान के तहत बस्तर जिले में किसानों की आमद और खरीदी प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार 20 नवम्बर तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी 88 उपार्जन केन्द्रों में कुल 14,920.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।

 शुरुआती चरण में खरीदी के मामले में बड़ेमारेगा उपार्जन केन्द्र 1,595.20 क्विंटल के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद तोकापाल में 1,178.80 क्विंटल और रायकोट में 1,172.80 क्विंटल धान की उल्लेखनीय आवक दर्ज की गई है। अन्य सक्रिय केन्द्रों में बाबुसेमरा में 906.00 क्विंटल, पुसपाल में 804.00 क्विंटल, बिरसागुडा में 784.00 क्विंटल और बडान्जी में 642.00 क्विंटल धान खरीदा गया है। वहीं जिले के कई उपार्जन केन्द्रों पर अभी खरीदी की शुरुआत होना शेष है, जहाँ आने वाले दिनों में किसानों की आवक बढ़ने की उम्मीद है। धान का उठाव 15 जनवरी के बाद किया जाएगा, जिसके चलते खरीदी गई पूरी 14,920.40 क्विंटल धान संबंधित उपार्जन केन्द्रों में ही सुरक्षित रखा गया है।

 

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos