✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट
करपावंड थाना क्षेत्र में घर के अंदर और बाड़ी में गड्ढा खोदकर छिपाकर रखा था गांजा, 21 लाख रुपये बताई गई कीमत
बस्तर, 31 अगस्त 2026। बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में करपावंड थाना पुलिस ने ग्राम छतौड़ी में दबिश देकर करीब 42 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखने के आरोप में 25 वर्षीय लालू प्रसाद बघेल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा एक पुराना टच स्क्रीन मोबाइल और 1,200 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।
मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश
पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त की सुबह थाना करपावंड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छतौड़ी निवासी लालू प्रसाद बघेल पिता नरहरि बघेल अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से अवैध गांजा छिपाकर रखा है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने ग्राम छतौड़ी पहुंचकर आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को घर-आंगन की बाड़ी में गड्ढा बनाकर जमीन के अंदर प्लास्टिक ड्रम में गांजा छिपाकर रखने की जानकारी मिली। इसके अलावा घर के अंदर एक सफेद बोरी में भी गांजा रखा हुआ था।
42 किलो गांजा समेत अन्य सामान जब्त
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में करीब 42 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये, एक टच स्क्रीन मोबाइल और 1,200 रुपये नगद विधिवत जब्त किए।
पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(ख), ii(e) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक दिलबाग सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुखनाथ दीवान, प्रधान आरक्षक रामनाथ भारती एवं संजीव सिंह, आरक्षक निरंजन महानंदी, कैलास भास्कर, डूमर बघेल, श्याम लाल कश्यप, पोलाद कश्यप तथा म.आरक्षक चम्यंती सामाचार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बस्तर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!