Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रुपये से अधिक की मध्यप्रदेश की शराब जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

जगदलपुर/कोड़ेनार। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 75 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

दशहरा मेले में बिक्री के लिए रखी गई थी शराब

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को थाना कोड़ेनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा निवासी दुलगो कवासी, पिता स्वर्गीय बोंजा कवासी (45 वर्ष), ने दशहरा मेले में बिक्री के लिए मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब अपने घर में छिपाकर रखी है।

 

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर तलाशी ली।

 

75 पेटी में मिली 3,750 बोतल गोवा व्हिस्की

 

तलाशी के दौरान घर के एक बंद कमरे से 75 पेटी में रखी गोवा व्हिस्की की 3,750 बोतलें बरामद की गईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 675 लीटर बताई गई है। इसकी अनुमानित कीमत 5,06,250 रुपये आंकी गई है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

आरोपी के खिलाफ थाना कोड़ेनार में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक दीपक कुमार बखला, सहायक उपनिरीक्षक श्रवण कुमार कश्यप तथा आरक्षक सुरेश आचले, रोहित वेट्टी, मोहन बघेल, गोविन्द ठाकुर, मुरलीधर कश्यप सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos