किसान के नाम पर 11,359 रुपये का खाद निकालने का आरोप - लैंप्स में गड़बड़ी उजागर
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
जगदलपुर (बस्तर) - बस्तर ब्लॉक के कचनार लैंप्स में खाद वितरण में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है।

क्या है पूरा मामला:
कचनार निवासी किसान श्यामलाल कश्यप ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर 11 हजार 359 रुपये का खाद जारी कर दिया गया और यह रकम उनके लोन खाते में चढ़ा दी गई।
किसान को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट में 11,359 रुपये की खाद खरीदी दर्ज थी।
महीनों भटकाया, फिर बाजार से खरीदना पड़ा:
श्यामलाल के अनुसार वे खेती के लिए सरकारी खाद लेने कई महीनों तक लैंप्स के चक्कर लगाते रहे। हर बार कभी स्टॉक नहीं है, कभी खाद खत्म हो गया कह कर लौटा दिया जाता था। मजबूरी में उन्हें बाजार से महंगे दाम पर यूरिया, डीएपी, पोटाश खरीदना पड़ा।
बाद में पता चला कि उनके नाम पर तो खाद जारी हो चुकी है। रसीद पर हस्ताक्षर भी उनका नहीं था। आशंका है कि उनके नाम पर खाद दिखाकर किसी और को दे दिया गया।
शिकायत के बाद राशि वापस:
शिकायत करने पर लैंप्स प्रबंधन ने गलती से राशि दर्ज होने की बात कह कर रकम वापस किसान के खाते में जमा करा दी।
लेकिन किसान ने बस्तर थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अन्य किसानों ने भी खाद वितरण रजिस्टर, रसीदों और खातों की जांच की मांग की है ताकि ऐसी गड़बड़ी दोबारा न हो।
-
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!