Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर फाइटर भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, कांकेर में छात्र-छात्राओं ने किया शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️रिपोर्टर: शैलेन्द्र जैन

जिला रिपोर्टर, कांकेर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

 

 

कांकेर। बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर कांकेर जिला मुख्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर शासन से भर्ती में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार का अवसर देने की मांग की।

 

छात्र-छात्राओं ने बस्तर फाइटर आरक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी करने पर पुलिस विभाग का आभार जताया, लेकिन भर्ती में केवल 125 पद निर्धारित किए जाने पर नाराजगी भी जाहिर की। उनका कहना है कि कांकेर जिले का क्षेत्रफल लगभग 6432 वर्ग किलोमीटर है और यहां 7 विकासखंड हैं। अंतागढ़, पखांजूर, दुर्गूकोंदल, नरहरपुर और सरोना जैसे क्षेत्र लंबे समय से नक्सल प्रभावित और संवेदनशील रहे हैं। ऐसे में जिले के हजारों बेरोजगार युवाओं की तुलना में पदों की संख्या बेहद कम है।

 

125 पदों पर वर्गवार भर्ती का प्रावधान

 

जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 125 पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है—

 

- अनारक्षित वर्ग – 33 पद

- अन्य पिछड़ा वर्ग – 17 पद

- अनुसूचित जाति – 05 पद

- अनुसूचित जनजाति – 70 पद

 

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि जिले में अनुसूचित जनजाति की आबादी 75 प्रतिशत से अधिक है और बस्तर फाइटर की तैयारी कर रहे हजारों युवा भर्ती की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में पदों की संख्या बढ़ाना आवश्यक है।

 

आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी उठाए सवाल

 

ज्ञापन में युवाओं ने महिलाओं, नगर सैनिकों, सहायक आरक्षकों, भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए निर्धारित आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण लागू होने से सामान्य भर्ती के लिए उपलब्ध पदों की संख्या और कम हो सकती है, जिससे लंबे समय से तैयारी कर रहे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलने में कठिनाई होगी।

 

मिशन रक्षक के तहत युवा कर रहे कड़ी मेहनत

 

युवाओं ने बताया कि कांकेर पुलिस अधीक्षक की पहल पर चलाए जा रहे 'मिशन रक्षक' के तहत अंदरूनी क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थी बस्तर फाइटर भर्ती की तैयारी में जुटे हैं। ये युवा दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि शासन उनकी मेहनत और भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाएगा।

 

जिला कांग्रेस कमेटी और जिला पंचायत सदस्य ने दिया समर्थन

 

धरना प्रदर्शन को समर्थन देने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर भी पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन से रिक्त पदों को जल्द भरने के साथ-साथ पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की।

 

प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्होंने कोई अतिरिक्त या अनुचित मांग नहीं रखी है, बल्कि जिले में पहले से बताई जा रही 314 रिक्तियों के आधार पर पदों को भरने और भर्ती की संख्या बढ़ाने की मांग की है। युवाओं ने उम्मीद जताई कि जिला कलेक्टर के माध्यम से उनकी मांग शासन तक पहुंचेगी और बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिया जाएगा।

 

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos