बस्तर प्रवास पर राज्य सहकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल, "सहकार से समृद्धि" को मिली नई गति
*जगदलपुर* । सहकारिता को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 17 से 20 अगस्त 2026 तक बस्तर प्रवास पर है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के प्राधिकृत अधिकारी *सौरभ शर्मा*, सहकार भारती के प्रदेश संगठन मंत्री *कनीराम*, सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्य क्षेत्र प्रमुख दिलीप पाटिल कर रहे हैं।
*जिला सहकारी बैंक में हुई अहम बैठक*
प्रवास के पहले दिन 17 अगस्त को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सभागृह में बस्तर जिले की सहकारी नेतृत्व के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में *दिनेश कश्यप*, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, *श्रीनिवास मिश्रा*, उपाध्यक्ष, *वेदांत दीक्षित*, प्राधिकृत अधिकारी बस्तर जिला सहकारी संघ, *रंजीत पांडे*, प्रदेश सहसंयोजक, *मनोहर तिवारी*, संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ सहित विभिन्न विकास खंडों से आए लेंपस एवं सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
*क्या कहा गया बैठक में?*
1. सौरभ शर्मा ने कहा - "सहकारिता कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन है।" उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी जी की "सहकार से समृद्धि" की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी सहकारिताओं को मिलकर काम करने का आह्वान किया।
2. कनीराम ने कहा - बस्तर के नक्सल मुक्त होने के बाद गांव, गरीब और किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारिता सबसे बड़ा माध्यम है।
3. दिलीप पाटिल ने सहकारिता को रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता का जरिया बताते हुए इसे गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल करने को कहा।
4. दिनेश कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए सहकारिता आंदोलन में संघ और समितियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
5. श्रीनिवास मिश्रा ने सहकारवाद को आज की आवश्यकता बताते हुए कार्यकर्ताओं को निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर संभाग में राज्य सहकारी संघ के संभागीय कार्यालय एवं सहकारी समितियों का भ्रमण किया और फिर दक्षिण बस्तर के लिए प्रस्थान किया।
स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!