Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जगदलपुर में ऑटो चोरी का खुलासा, शांति नगर का शातिर चोर गिरफ्तार - चोरी का ऑटो बरामद

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
35 Views 5 Min Read 0 Comments
बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  जगदलपुर में ऑटो चोरी का खुलासा, शांति नगर का शातिर चोर गिरफ्तार - चोरी का ऑटो बरामद

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्युज 

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जगदलपुर में ऑटो चोरी का खुलासा, शांति नगर का शातिर चोर गिरफ्तार - चोरी का ऑटो बरामद

जिला-बस्तर, जगदलपुर

बस्तर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता मिली है। थाना बोधघाट पुलिस ने ऑटो चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, और उसके कब्जे से चोरी गया ऑटो कीमत 70,000 रुपये जप्त किया है।

क्या है पूरा मामला?

थाना बोधघाट में प्रार्थी प्रदीप राय पिता स्व. विमल राय उम्र 38 वर्ष निवासी कुम्हार पारा, अब्दुल कलाम वार्ड जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 23.06.2026 की शाम को वह अपने ऑटो क्रमांक CG 17T 0648 में सवारी छोड़ने अब्दुल कलाम वार्ड मेन रोड गया था। ऑटो खड़ा कर वह सामान लेने चला गया, वापस आकर देखा तो अज्ञात चोर ऑटो चोरी कर ले गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

कैसे पकड़ाया आरोपी? - CCTV बना अहम सुराग*

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, *अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर* के निर्देशन एवं *नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी. धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव* के पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान* के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। संदेह के आधार पर *डेनियल नाग उर्फ दानियाल पिता मिट्ठू नाग उम्र 30 साल निवासी शांति नगर वार्ड जगदलपुर* को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और चोरी किया गया ऑटो पेश किया। पुलिस ने गवाहों के समक्ष ऑटो क्रमांक CG 17T 0648 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
*डेनियल नाग उर्फ दानियाल पिता मिट्ठू नाग, उम्र 30 साल, निवासी शांति नगर वार्ड जगदलपुर

कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका -

- निरीक्षक - टामेश्वर चौहान
- उप निरीक्षक - लोकेश्वर नाग
- स.उ.नि. - दिनेश उसेंडी
- प्र.आर. - लखेश्वर बघेल
- आरक्षक - परमानंद भोयर

बस्तर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपने वाहनों को लॉक करके सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos