Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर जिले में भारी बारिश के कारण सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
68 Views 5 Min Read 0 Comments
बस्तर जिले में भारी बारिश के कारण सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश*

✍️स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ बस्तर

*जगदलपुर -* बस्तर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बस्तर कलेक्टर ने जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

 

*कलेक्टर का आदेश -*

 

जिला कलेक्टर, बस्तर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। कई निचले इलाकों, नदी-नालों में जल स्तर बढ़ गया है। धरमपुरा, दलपत सागर, गायत्री नगर, लालबाग समेत कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

*किन-किन संस्थाओं पर लागू होगा आदेश?*

 

कलेक्टर के आदेश के अनुसार -

 

1. जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल बंद रहेंगे।

2. सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-प्राइमरी स्कूल भी बंद रहेंगे।

3. सभी निजी स्कूल, कोचिंग संस्थान और महाविद्यालय भी इस आदेश के दायरे में आएंगे।

4. शिक्षकों और स्टाफ को भी मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मौसम सामान्य होने पर व्यवस्था सुचारू की जा सके।

 

*प्रशासन की अपील -*

 

कलेक्टर कार्यालय ने आम नागरिकों, पालकों और छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों के पास न जाएं और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर निगम और राजस्व विभाग की टीमें लगातार जल निकासी में जुटी हुई हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos