
स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
बस्तर जिले में जुआड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, 08 आरोपी गिरफ्तार
*जगदलपुर / बस्तर, 10 सितंबर 2026 -* पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बोधघाट पुलिस और ब्लैक पैंथर की टीम को जुआरियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस को दिनांक 09.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरगीपाल, नीलगिरि प्लॉट के पास कुछ लोग ताश के 52 पत्तों पर रूपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देशन में तत्काल रेड कार्रवाई की गई।
मौके पर 08 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम -
1. पदलाम बघेल पिता घासी राम बघेल
2. सुकराम नाग पिता विश्वनाथ नाग
3. सामसेन बघेल पिता महादेव बघेल
4. लछीन नाग पिता रघुनाथ नाग
5. सुंदर बघेल पिता रामेश्वर बघेल
6. सहदेव बघेल पिता सामो बघेल
7. लोकनाथ कश्यप पिता रूपसिंह कश्यप (सभी निवासी ग्राम सरगीपाल)
8. परमेश्वर जोशी पिता सुमोनू जोशी निवासी ग्राम बिलोरी
बताया।
आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते, नगदी रकम 2760 रुपये, 07 नग पुराना टच स्क्रीन मोबाइल और 02 नग मोटर सायकल कुल कीमती 1,84,760 रुपये जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बोधघाट में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 09.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और उप पुलिस अधीक्षक चंद्रहास सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में की गई।
*महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी -*
निरीक्षक - टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक - लोकेश्वर नाग, स.उ.नि. - दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक - अहिलेश नाग, सुनील मनहर, आरक्षक - बामन सेन, दीपक मिंज एवं ब्लैक पैंथर की टीम।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!