Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर के किसान ने सरकारी योजना से बदली किस्मत, डेढ़ लाख की मछली बेची

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
22 Views 5 Min Read 0 Comments
बस्तर के किसान ने सरकारी योजना से बदली किस्मत, डेढ़ लाख की मछली बेची

मनोज कुमार भट्ट स्टेट स्टेट रिपोर्टर जगदलपुर छत्तीसगढ़ 
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
बस्तर के किसान ने सरकारी योजना से बदली किस्मत, डेढ़ लाख की मछली बेची

*जिला बस्तर के।* दरभा ब्लॉक के ग्राम रामपाल छिन्दावाडा के किसान सुदर्शन बघेल ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सवा एकड़ में तालाब बनाया और पहली ही फसल में डेढ़ लाख रुपये की मछली बेच दी।

सुदर्शन पहले धान मिल और छोटी डबरी में मछली पालन करते थे, पर आमदनी कम थी। मत्स्य विभाग से उन्हें 5.50 लाख की लागत पर 60% अनुदान मिला। विभाग की तकनीक से उन्होंने मिश्रित प्रजाति की मछली पाली और सीधे बाजार में बेची, जिससे बिचौलियों को हटाकर अच्छा दाम मिला।

सुदर्शन अब गांव के अन्य किसानों को भी तालाब के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दे रहे हैं।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos