हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
बस्तर के 27 उत्कृष्ट शिक्षक और 3 संकुल समन्वयक सम्मानित: बोलेगा बचपन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन
जगदलपुर। समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय जिला बस्तर के सहयोग से संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले *27 शिक्षकों और 3 संकुल समन्वयकों को सम्मानित किया गया।
कृषि महाविद्यालय धरमपुरा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलेगा बचपन, प्रातःकालीन सभा और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को जागरूक किया गया।
सम्मानित संकुल समन्वयकों में तोकापाल से कमलेश कश्यप, चितापुर से जयप्रकाश तिवारी और बोरपदर से गंगाराम कश्यप शामिल रहे। शिक्षकों को विभिन्न प्रतियोगियों, जिला एवं विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और माह की सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों के आधार पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर *यशवंत नायक*, नीति आयोग से तानिया अबोध जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल, डीएमसी अशोक पांडे, जिला साक्षरता मिशन प्रभारी राकेश खापर्डे और विनोबा टीम के हेमंत चंद्रा सहित विभिन्न विकासखंडों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नवाचार से बेहतर होगी शिक्षा की गुणवत्ता: अतिथियों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अकादमी नवाचार, शिक्षण सामग्री और नई गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।
विनोबा टीम के हेमंत चंद्रा ने बताया कि विनोबा ऐप शिक्षकों को अपनी गतिविधियां साझा करने, एक-दूसरे से सीखने और उत्कृष्ट कार्यों की पहचान कराने का मंच प्रदान करता है। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में संचालित बोलेगा बचपन और प्रातःकालीन सभा जैसी गतिविधियों का उद्देश्य विभागों में बच्चों की सहभागिता बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!