Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर ओलम्पिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे कमिश्नर श्री डोमन सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बस्तर ओलम्पिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे कमिश्नर श्री डोमन सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बस्तर ओलम्पिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे कमिश्नर श्री डोमन सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

बकावंड में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के प्रतिभागियों से किया संवाद, विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

खिलाड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

जगदलपुर, 03 नवम्बर 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड मुख्यालय में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

       कमिश्नर श्री सिंह ने बालक जूनियर वर्ग एवं बालिका जूनियर वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी तरह बालिका जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत करीतगांव एवं करपावंड की टीमों के बीच आयोजित मुकाबले के खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

         इस अवसर पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बालिका जूनियर वर्ग लंबी कूद तथा गोला फेंक प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचलों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। बस्तर ओलम्पिक के माध्यम से गांवों के युवाओं और बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

खिलाड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

        कमिश्नर श्री सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए खिलाड़ियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेल स्पर्धा के अनुरूप मैदान और आवश्यक खेल उपकरणों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। महिला खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पृथक चेंजिंग रूम तथा खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

      उन्होंने आयोजन स्थल पर आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, एंबुलेंस और चिकित्सा दल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रतियोगिता के दौरान किसी खिलाड़ी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए, पेयजल, जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

        कमिश्नर ने इन सभी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपने तथा प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलम्पिक का आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। इसलिए आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और खिलाड़ियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत खेल एवं युवा कल्याण समिति के सभापति श्री वनवासी मौर्य एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और एसडीएम श्री अमित बेक, तहसीलदार जागेश्वरी पोयाम, सीईओ जनपद पंचायत श्वेता साहू समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी युवाओं के साथ ही खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos