हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
बस्तर ओलंपिक 2026: कमिश्नर ने हर पंचायत से 500 पंजीयन का दिया लक्ष्य
*जगदलपुर, 06 अक्टूबर।* कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर ओलंपिक 2026 में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए व्यापक पंजीयन पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर के खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों के लिए उत्सव है। हर साल इसमें प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है।
कमिश्नर ने अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं, ग्रामीणों और महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 500 प्रतिभागियों का पंजीयन कराने का लक्ष्य तय किया है। स्कूल, कॉलेज, आश्रम-छात्रावास, नगरीय क्षेत्रों के युवा और उभरती खेल प्रतिभाओं का प्राथमिकता से पंजीयन करने को कहा।
उन्होंने पिछले साल की तुलना में इस साल दोगुना पंजीयन का लक्ष्य रखा है। पंचायत, खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास और नगरीय प्रशासन विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। मैदानी स्तर पर अभियान चलाकर पात्र लोगों को पंजीयन की प्रक्रिया समझाने को कहा।
कमिश्नर ने खेल संघों और संगठनों से सहयोग लेने को भी कहा है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तक पहुंच बनाकर पंजीयन में तेजी लाई जा सके। उन्होंने पंजीयन की प्रगति की नियमित समीक्षा कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!