बस्तर आर्ट : गढ़बंगाल के कलाकारों ने मुंबई में बिखेरी बस्तर की छटा
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
जगदलपुर / बस्तर की माटी की खुशबू और यहां के कलाकारों के हाथ की जादूगरी एक बार फिर देश के बड़े मंच पर छा गई। गढ़बंगाल के कलाकारों ने मुंबई में लगे आर्ट फेस्टिवल में बस्तर की पारंपरिक कला को ऐसे सजाया कि देखने वाले देखते ही रह गए।

12 से 15 नवंबर तक चला फेस्टिवल
मुंबई में हुए इस बड़े आयोजन में देश भर के कलाकार पहुंचे थे, लेकिन बस्तर के स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ लगी। यहां लगे चित्रों और मूर्तियों में बस्तर के जंगल, देवी-देवता, गांव की जिंदगी, नाच-गाना और पशु-पक्षियों की झलक साफ दिखी।
इन कलाकारों ने बढ़ाया बस्तर का मान
1. श्री बलदेव मंडावी - गढ़बंगाल के वरिष्ठ कलाकार। इन्होंने मारिया और गोंड जनजाति की परंपरा, देवी-देवता और गांव की जिंदगी को दर्शाते खंड चित्र बनाए। इनके चित्रों में बस्तर के जंगल और लोक परंपरा जीवंत हो उठी।
2. श्री जय राम मंडावी - इन्होंने पशु-पक्षी, ग्रामीण जीवन, नृत्य और प्रकृति को समकालीन कला के रूप में पेश किया। प्रदर्शनी में इनके बनाए चित्रों की लोगों ने जमकर तारीफ की।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!