बसना में सरकारी राशन दुकान में बड़ी चोरी, 15 क्विंटल चावल और शक्कर पार*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली
देवराम चौहान
*महासमुंद / बसना:*
चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़गांव स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये का राशन पार कर दिया।
*कैसे हुई चोरी?*
अज्ञात चोरों ने दुकान का चैनल गेट और अंदर रखे कमरे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
*क्या-क्या हुआ चोरी?*
चोर दुकान से 30 कट्टा चावल (15 क्विंटल) और 50 किलो शक्कर चोरी कर ले गए।
चोरी गए राशन की कुल कीमत 62,500 रुपये बताई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!