Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बसना में चार दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का शुभारंभ

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
39 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

बसना में चार दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का शुभारंभ

 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया उद्घाटन, दिव्यांगजनों को वितरित किए ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरण

 

बसना। नगर पंचायत बसना स्थित मंगल भवन में रविवार से चार दिवसीय विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची एवं नीलांचल सेवा समिति, बसना (छत्तीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।

 

शिविर के प्रथम दिन मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, दिव्यांगजन तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सहायता और सेवा करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि ईश्वर की सच्ची आराधना है। समाज के सक्षम वर्गों एवं सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर ऐसे पुनीत कार्यों में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि जरूरतमंद और अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंच सके।

 

शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार मूल्यांकन किया गया। इसके बाद जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित करते हुए कहा कि ये उपकरण केवल आने-जाने का साधन नहीं हैं, बल्कि दिव्यांग भाइयों और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

 

उन्होंने कहा कि ट्राई साइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को अधिक आसानी से कर सकेंगे और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ऐसे प्रयासों से उन्हें स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा वे समाज में अपनी नई पहचान स्थापित कर सकेंगे।

 

विधायक ने क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए कहा कि सरकार और नीलांचल सेवा समिति का प्रयास है कि बसना क्षेत्र के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। चार दिवसीय यह शिविर इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में स्वास्थ्य, दिव्यांग सहायता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

आयोजकों के अनुसार, यह निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर आगामी चार दिनों तक मंगल भवन, बसना में जारी रहेगा। शिविर में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इससे क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिला महामंत्री भाजपा जितेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, जनपद पंचायत बसना के उपाध्यक्ष मोहित पटेल, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची के मैनेजर सूर्यदेव चौधरी, समाज सेविका खरियार रोड रचना जैन, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ पुकराम कुर्रे, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, जनपद सीईओ बसना पीयूष ठाकुर, युवा मोर्चा बसना अध्यक्ष आकाश सिन्हा, एल्डरमैन नगर पंचायत बसना विकास बाधवा, सांसद निज सचिव सौम्य रंजन कानूनगो एवं विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

शिविर के शुभारंभ से क्षेत्र के दिव्यांगजनों और उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

रिपोर्टर – H.R. SAHU

हमर प्रदेश

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos