Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बसना: मुड़ीडीह स्कूल हादसा, झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत, दो शिक्षक निलंबित।

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बसना: मुड़ीडीह स्कूल हादसा, झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत, दो शिक्षक निलंबित।

बसना: मुड़ीडीह स्कूल हादसा, झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत, दो शिक्षक निलंबित।

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
17/10/2026
देवराम चौहान 
ब्लॉक रिपोर्टर 

मुड़ीडीह स्कूल हादसा
बसना। मुड़ीडीह स्कूल हादसा ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत उड़ेला के आश्रित ग्राम मुड़ीडीह स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में खेलते समय चौथी कक्षा के छात्र तरुण चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है और स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

बसना विकासखंड के प्राथमिक शाला मुड़ीडीह की घटना; जांच प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बच्चे स्कूल खुलने से पहले ही परिसर में पहुंचकर खेल रहे थे। स्कूल परिसर में पेड़ पर साड़ी से बनाया गया झूला बंधा था। इसी पर खेलते समय तरुण का पैर फिसलने और नीचे गिरने के दौरान साड़ी गले में फंसने की बात सामने आई है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के संबंध में विस्तृत स्थिति जांच से स्पष्ट होनी थी।घटना के बाद स्कूल में बच्चों की निगरानी, परिसर की सुरक्षा और असुरक्षित झूले को लेकर सवाल उठे। कुछ ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की थी।

16 अक्टूबर 2026 को सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, शिक्षा विभाग ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर स्कूल के प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को निलंबित कर दिया। विभागीय आदेश में दोनों को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार माना गया है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos