Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बसना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, रामचंडी मंदिर में डोम निर्माण की घोषणा भी की

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बसना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, रामचंडी मंदिर में डोम निर्माण की घोषणा भी की

बसना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, रामचंडी मंदिर में डोम निर्माण की घोषणा भी की

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
25/10/2026
देवराम चौहान 
ब्लॉक रिपोर्टर 
।बसना।
 बसना विकासखंड के ऐतिहासिक गांव गढ़फुलझर में शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। इसके बाद उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50 लाख रुपये की लागत से डोम (शेड) निर्माण कराने की घोषणा भी की।स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने रामचंडी मंदिर परिसर में डोम निर्माण की घोषणा की। वहीं, क्षेत्र में सैनिक स्कूल की स्थापना के प्रस्ताव सहित अन्य मांगों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन करीब 1,600 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सुशासन और पारदर्शिता के लिए डिजिटल सेवाओं के महत्व पर भी बात रखी।मुख्यमंत्री ने कोलता समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज शिक्षा, समृद्धि और उच्च सामाजिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कोलता समाज ने अन्य समाजों के सामने भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। साय ने किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों और मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos