बसना पुलिस ने कार से 11.98 लाख रुपये की संदिग्ध नगदी की बरामद
Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बसना पुलिस ने कार से 11.98 लाख रुपये की संदिग्ध नगदी की बरामद

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
33 Views 5 Min Read 0 Comments
बसना पुलिस ने कार से 11.98 लाख रुपये की संदिग्ध नगदी की बरामद

बसना पुलिस ने कार से 11.98 लाख रुपये की संदिग्ध नगदी की बरामद

 

 

महासमुंद। बसना थाना पुलिस ने उड़ीसा मार्ग (पदमपुर रोड) पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार से बड़ी मात्रा में नगदी रकम बरामद की है। पुलिस ने कार सवार उड़ीसा निवासी 32 वर्षीय करूणा नाईक के कब्जे से ₹11,98,300 नगद बरामद किया। रकम के संबंध में संतोषप्रद जवाब और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने नगदी सहित वाहन और दो मोबाइल फोन को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई कार

 

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 की रात उड़ीसा मार्ग (पदमपुर रोड) पर संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अर्टिगा कार क्रमांक OD 03 Q 8419 को रोककर वाहन की जांच की।

 

जांच के दौरान कार में सवार करूणा नाईक (32 वर्ष), निवासी उड़ीसा के पास एक थैले में बड़ी मात्रा में नगदी रकम मिली। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में रकम की गिनती कराई, जिसमें कुल ₹11,98,300 पाए गए।

 

रकम के संबंध में दस्तावेज नहीं कर सका प्रस्तुत

 

पुलिस द्वारा नगदी के स्रोत और परिवहन के संबंध में पूछताछ किए जाने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा संतोषप्रद जानकारी नहीं दी जा सकी। साथ ही वह रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।

 

इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धारा 106 BNSS के तहत संदिग्ध नगदी रकम को जब्त किया। वहीं, वाहन में सवार व्यक्ति को नोटों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 BNSS के तहत नोटिस जारी किया गया है।

 

20.08 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल ₹20,08,300 की संपत्ति जब्त की है। इसमें ₹11,98,300 नगद, परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार की अनुमानित कीमत ₹8,00,000 तथा दो मोबाइल फोन शामिल हैं।

 

जब्त सामग्री

 

- नगद रकम — ₹11,98,300

- अर्टिगा कार क्रमांक OD 03 Q 8419 — अनुमानित कीमत ₹8,00,000

- 02 मोबाइल फोन

- कुल जुमला कीमत — ₹20,08,300

 

पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और बरामद नगदी के स्रोत तथा परिवहन के उद्देश्य की जांच की जा रही है।

 

: hamarpradeshcg.com

स्टेट रिपोर्टर — संतन दास मानिकपुरी

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos